फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने दिखाई ग्रामीण संस्कृति की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने दिखाई ग्रामीण संस्कृति की झलक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी पीजी कॉलेज में चल रहे यूथ फेस्ट-2020 के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रमों के जरिये ग्रामीण संस्कृति की झलक दिखाई। छात्राओं ने महिला एवं शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी तो छात्रों ने रागिनियों से समा बांधा।
विज्ञापन

शनिवार को सुर संगम के नाम से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डा. शशि शर्मा, प्रबंध समिति सदस्य डा. रोहित गोयल, अमित, प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। बीएड प्रथम वर्ष की छात्राओं ने आयो रे शुभ दिन गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। अब्दुल्ला, मानसी, राधिका, ऋतिका ने एकल नृत्य प्रस्तुत किए। महिला संगीत, रागिनी, कव्वाली, पंजाबी गीत, कठपुतली नृत्य की प्रस्तुति से राजन, अमजद, अपर्णा शर्मा, दिव्या, वैशाली, कंचल, भावना, शैली, मोनिका, अनुष्का, आकांक्षा ने ग्रामीण संस्कृति से रूबरू कराया। निर्णायक मंडल में डा. राजकुमार, रश्मि ठकराल, कुमुद सिंह रहे। इस अवसर पर डा. देवेश त्यागी, डा. सुरेंद्र पाल, डा. रेखा रानी, डा. प्रीति अग्रवाल, डा. योगेश त्यागी, डा. अर्चना, डा. गरिमा जैन आदि मौजूद रहीं। संचालन डा. संगीता श्रीवास्तव, एलिना एवं राजशेखर ने किया। संयोजक बीएड विभागाध्यक्ष डा. सुनीता शर्मा ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें