फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छात्राओं ने की नशे से दूर रहने की अपील

विज्ञापन
एनएसएस शिविर के दौरान जागरूकता अभियान में शामिल  छात्राएं-स्त्रोत कॉलेज
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसके तहत छात्राओं ने नशा मुक्ति अभियान चलाकर दुकानदारों, ऑटो और रिक्शा संचालकों से बात कर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी वर्चसा सैनी के नेतृत्व में एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने दुकानदारों, रिक्शा, ऑटो संचालकों को नशे की आदतों और उनके दुष्प्रभावों के विषय में अवगत कराया।
छात्रा इलमा ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य न केवल जन-साधारण को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागृत करना है, बल्कि नशे के खिलाफ जन आंदोलन का रूप देना है। नशे के खिलाफ हर आदमी जुड़ कर अपना योगदान देना होगा।
विज्ञापन

प्राचार्या प्रो. सीमा जैन ने कहा कि नशा समाज को दूषित कर रहा है। जागरूकता के जरिए ही इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर वर्चसा सैनी ने कहा देश में नशीली दवाओं की लत एक चिंता का विषय बनती जा रही है। समाज में इसके खतरनाक परिणाम सामने आ रहे हैं। कार्यक्रम में लायबा,आयशा,अलीशा और खुशी समेत कई छात्राएं शामिल रहीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें