फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपा में शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भोपा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर उसी के रिश्तेदार युवक ने दुष्कर्म किया और इसकी मोबाइल से अश्लील क्लिप भी बना ली। अब आरोपी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित परिजनों ने महिला हेल्प लाइन से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने कलक्ट्रेट स्थित महिला हेल्प लाइन कार्यालय पहुंचकर बताया कि उसकी बेटी को रिश्तेदार युवक ने करीब दो साल पूर्व प्रेमजाल में फंसा लिया था। इसके बाद शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से दुष्कर्म किया और मोबाइल से इसकी अश्लील क्लिप बनाने के साथ ही फोटो भी ले लिए। इसके बाद आरोपी लगातार दो साल तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच युवती के परिजनों ने कुछ जगह उसका रिश्ता तय किया तो आरोपी ने उनके पास अश्लील क्लिप भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया । आरोप है कि 15 जून को भी युवक ने युवती को खेत जाते समय खींच लेे जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अब उसकी अश्लील क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। विरोध करने पर आरोपी ने युवती की एक अश्लील फोटो वायरल भी कर दी। परिजनों का आरोप है कि घटना की शिकायत एसएसपी से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब परिजनों ने महिला हेल्प लाइन कार्यालय पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें