फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में युवती घायल

विज्ञापन
देवबंद आगमन पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। जड़ौदा जट्ट गांव में रसोई में घुसे कुत्ते को भगाने को लेकर हुई कहासुनी के चलते चार लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर एक युवती को घायल कर दिया। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जड़ौदा जट्ट गांव निवासी उर्मिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को पड़ोसी का कुत्ता उनके घर की रसोई में घुस गया तथा वहां रखे खाने को खाने लगा। आरोप है कि जब बेटी अंजू ने कुत्ते को वहां से भगाया तो इसी को लेकर पड़ोसी अंजू के साथ गाली गलौज करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो पड़ोसी ने अपने तीन साथियों के साथ बेटी पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गई। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उर्मिला ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

जडौदा जट्ट गांव में मारपीट में घायल युवती अंजू- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें