चरथावल। दधेडू खुर्द गांव से युवती द्वारा घर से 12 लाख रुपये और 20 तौले सोने के आभूषण लेकर युवती चार युवकों के साथ फरार हो गई। पुलिस ने युवती को ले जाने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दधेडू खुर्द गांव की महिला ने बताया कि 23 नवंबर शाम को वह घर पर खाना बना रही थी। उसकी पुत्री कमरे में थी। उसी दौरान वह घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश किया। उसी दौरान कांटे के पास सैद नंगला और उनके गांव कुछ लोगों ने चार युवकों द्वारा उसको कार में बैठाकर मुजफ्फरनगर की तरफ ले जाते देखा था। युवती की मां ने थाने में नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया कि नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बागोवली निवासी आरोपियों के कहने पर ही उसकी पुत्री घर से 12 लाख की रुपये और साने के जेवर लेकर गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों और युवती की तलाश शुरू कर दी है। उधर, चरथावल पुलिस से चेकिंग के दौरान कुटेसरा निवासी मनीष कुमार को 40 देशी शराब के पव्वो के साथ गिरफ्तार किया है।