फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट हाईवे पर हादसे में युवती की मौत, युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर हादसे में युवती की मौत, युवक घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोहाना टोल प्लाजा पार करते ही तेज रफ्तार सफारी सड़क क्रॉस कर रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में कार सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घलौली चौकी पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां चरथावल के गांव महाबलीपुर निवासी युवती आंचल की मौत हो गई, जबकि युवक को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 पर रविवार शाम सफारी सवार युवक-युवती सहारनपुर की ओर जा रहे थे। रोहाना टोल प्लाजा पार करते ही तेज रफ्तार कार घलौली चेकपोस्ट के निकट हाईवे कट पर गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में सफारी के परखचे उड़ गए और उसमें सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घलौली चौकी प्रभारी एसआई मनोज कुमार ने दोनों घायलों को क्षतिग्रस्त कार से किसी तरह बाहर निकालकर जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। एसआई मनोज कुमार ने बताया कि मृत युवती की पहचान चरथावल क्षेत्र के गांव महाबलीपुर निवासी आंचल (22) और घायल युवक की पहचान उत्तराखंड के मंगलौर क्षेत्र के गांव खेड़ा जट निवासी विवेक के रूप में हुई है। सूचना पर युवती के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और बिना किसी कार्रवाई के शव घर ले गए, जहां उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसआई ने बताया कि घटना के संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं आई है और युवती के परिजन इस संबंध में कुछ भी नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें