फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। गांव निरधना में नौ साल की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गांव में शोर मचा है कि शादी समारोह में बेटी को नहीं ले जाने के कारण उसने आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वहीं, परिजनों ने तहरीर देकर हार्टअटैक से बच्ची की मौत होने का दावा किया है। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के बच्ची के शव को दफना दिया।
विज्ञापन

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव निरधना निवासी ग्रामीण करीब दो साल से सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी गांव में ही बच्चों के साथ रहती है। मंगलवार शाम करीब चार बजे महिला गांव पावटी निवासी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गई थी। इसी दौरान देर रात घर पर मौजूद उसकी नौ साल की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर बच्ची की लाश कमरे में पंखे पर लगे फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां लाश चारपाई पर रखी हुई मिली। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पावटी से लौटी उसकी मां व चाचा ने लिखित तहरीर देकर पुलिस को बताया कि बच्ची की हार्टअटैक या दौरा पड़ने से मौत हुई है। वे इसमें किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला रपट इत्तलाई में दर्ज कर शव को बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें