फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की चपेट में आकर बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर की चपेट में आकर बालिका की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आदर्श कॉलोनी निवासी दस साल की बालिका की कैंटर की चपेट में आकर मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने भागने का प्रयास कर रहे चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले करते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

तितावी क्षेत्र के गांव बुड़ीना खुर्द निवासी जोगेंद्र उर्फ भोंदू काफी समय से यहां नई मंडी के आदर्श कॉलोनी में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। जोगेंद्र ने भोपा रोड पर गांव चांदपुर में एक बाग ठेके पर लिया हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह जोगेंद्र पत्नी के साथ बाग में चला गया था। दोपहर के समय उसकी दस साल की बेटी वंशिका साइकिल पर आदर्श कॉलोनी से माता-पिता के पास बाग में जा रही थी। जैसे ही वह भोपा रोड पर चांदपुर पुलिया के पास पहुंची, पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने बालिका की साइकिल को टक्कर मार दी। बालिका सड़क पर गिरी तो कैंटर ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ने कैंटर का लेकर भागने का प्रयास किया, जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार के विरोध में हंगामा भी किया। सूचना पर पहुंचे नई मंडी थाने के एसएसआई संजय कुुमार ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कैंटर को भी कब्जे में ले लिया। पीड़ित पिता भोंदू ने अज्ञात में कैंटर चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें