छात्र-छात्राओं को अनुशासन का महत्व बताया
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज में स्काउट गाइड के तीन दिवसीय प्रवेश शिविर का शुभारंभ प्राचार्या डॉ शशी शर्मा ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को रोवर्स रेंजर्स के बारे में विस्तार से बताया गया।
रोवर्स लीडर डॉ मुकेश चंद ने बताया कि हमारे जीवन में स्काउट का कितना महत्व है। इससे जीवन के सर्वांगीण विकास में किस तरह सहयोग मिलता है। रेंजर्स लीडर डॉ सुषमा सैनी ने कहा कि छात्राओं के लिए जीवन में अनुशासन का अधिक महत्व है। अनुशासित रहते हुए हम अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। स्काउट कमिश्नर भातर भूषण अरोरा ने स्काउट गीत, झंडा गीत, प्रतिज्ञा आदि के बारे में बताया। कार्यक्रम में सर्वेश भारद्वाज का सहयोग रहा।