फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन में बांट दिए घुन लगे चने, हंगामा

विज्ञापन
मौहल्ला पंचमुखी में मिला खराब राशन दिखाती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में राशन कार्ड धारकों को चावल एवं चने का वितरण किया गया। तपती दोपहर में लोग लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कुछ तो थैले लाइन में रखकर छांव में बैठ गए। कुछ दुकानों से घुन लगे चने बांट दिए गए। जिसके बाद लोगों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों का सस्ते गल्ले की दुकानों से निशुल्क राशन वितरण किया गया। सवेरे से ही दुकानों पर कार्ड धारकों की लाइन लग गई। प्रति यूनिट पांच किलो चावल तथा प्रति कार्ड एक किलो चने का वितरण हुआ। लोगों को राशन लेने के लिए चिलचिलाती धूप में घंटों इंतजार करना पड़ा। नगर के पंचमुखी मोहल्ले की दुकान से घुन लगे चने मिलने पर आदेश गर्ग, बीना आदि ने हंगामा किया। उन्होंने मामले की शिकायत एडीएम से करने की बात कही। राशन डीलर अनुज चौहान ने बताया कि एक बोरी में खराब चने आ गए थे। कुछ अन्य दुकानों पर भी खराब राशन आने की शिकायतें मिलीं। नोडल अधिकारी आरएन यादव ने कच्ची सड़क पर राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। डीएसओ जाकिर हुसैन ने बताया कि 25 मई तक खाद्यान्न वितरण होगा। पहले दिन 2769 मिट्रिक टन चावल और 122.48 मिट्रिक टन चना वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें