फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे के लिए सरकारी दस्तेवाजों में बदलवा लिया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। आवंटित भूमि पर अवैध रुप से कब्जे का प्रयास करने तथा षड्यंत्र के तहत सरकारी दस्तावेजों में नाम बदलवाने के आरोप में पुलिस ने सीओ के आदेश पर एक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नूरपुर अग्रवाल कॉलोनी निवासी डॉ. प्रमोद कुमार ने सीओ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि वर्ष 1995 में उसे लखनौती के मजरा इब्राहीमपुर में करीब तीन बीघा कृषि भूमि आवंटित की गई थी। वह तभी से उस पर काबिज चला रहा है। आरोप है कि लखनौती निवासी कंवरपाल उसकी भूमि को कब्जाने का प्रयास कर रहा है। जिसके चलते उसने परिवार रजिस्टर, बैंक पासबुक, आधार कार्ड आदि दस्तावेजों में अपना नाम प्रमोद उर्फ कंवरपाल करा लिया है। आरोप है कि अब वह उसे धमकी दे रहा है कि या तो वह उसे एक लाख रुपये दे नहीं तो वह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भूमि पर कब्जा कर लेगा, साथ ही वह उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पुलिस ने सीओ के आदेश पर कंवरपाल के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें