फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: धरने पर किसान, भुगतान की समस्या का नहीं हुआ समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

बुढ़ाना। गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर भाकियू कार्यकर्ता मिल गेट पर धरना देकर बैठे हैं। चीनी मिल के उपाध्यक्ष जेबी तोमर किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने किसानों से समाधान में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान और ब्लाॅक अध्यक्ष संजीव पंवार ने कहा कि जब तक किसानों की गन्ने के भुगतान की समस्या का समाधान नही होगा, धरना जारी रहेगा। मंगलवार को चीनी मिल के उपाध्यक्ष जेबी तोमर किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने किसानों को बताया कि चीनी की बिक्री के अनुसार किसानों को भुगतान दिया जा रहा है। धरनास्थल पर विकास त्यागी, इसरार, आशु राणा, प्रवीन्द्र, नरेश, अबरार व राजबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें