फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव ने मांग ली थी माफी, फिर भी बहा दिया खून

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : गौरव, मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गौरव ने मांग ली थी माफी, फिर भी बहा दिया खून
विज्ञापन

सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। होली पर खाने पीने के बाद हुए मामूली विवाद में इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया जाएगा, किसी ने सोचा नहीं था। गौरव के माफी मांग लेने के बाद भी उसका खून बहा दिया गया।
ओमवीर सिंह खेती कर वह अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। उनका बेटा गौरव चार बहनों में सबसे छोटा था। बडी बहन पूजा और अलका की शादी हो चुकी है। तीसरी बहन ललिता घर रहती है व उससे छोटी बहन रीतू पुलिस में भर्ती हो गई थी। बुजुर्ग ओमवीर सिंह का कहना है गौरव व परिवार के ही ऊधम में होली पर शराब पीने के बाद मामूली कहासुनी हो गई थी। बाद में माफी मांग कर मामला निपटा भी लिया था, लेकिन यह जानकारी नहीं थी कि ऊधम व अन्य अपने दिल में रंजिश रखे हुए हैं और वह एक दिन गौरव की हत्या कर देंगे। छोटी सी बात पर उनके घर का नाश कर दिया।
विज्ञापन

बहन-भाई कर रहे थे पुलिस की तैयारी
बताया गया कि गौरव व उससे बड़ी बहन ललिता पुलिस की तैयारी कर रहे थे। बहन ग्रेजुुएट व गौरव ने इंटर की शिक्षा प्राप्त की थी। गौरव सिपाही बनना चाहता था, इसलिए उसने पुलिस की ट्रेनिंग के बाद सर्दी में घर आई बहन की जैकेट पहनकर शौक में फोटो खिंचवाया था।
दो टीम बनाई
सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई हैं। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन

खानदान के ही हैं आरोपी
मृतक गौरव के पिता ओमवीर सिंह बताते है कि उनके बेटे की हत्या करने वाले उनके ही खानदान के हैं। होली पर हुए विवाद के बाद उन्होंने आरोपियों के घर जाकर मामला निपटाते हुए सभी को मिलजुल कर रहने के लिए रजामंद कर लिया था। फिर भी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें