गांव खाईखेड़ा में प्राथमिक विद्यालय के सामने पड़ा कूड़े का ढ़ेर।
- फोटो : KHATAULI
ककरौली। गांव खाईखेड़ा में गंदगी अटी पड़ी है। वहीं ग्राम पंचायत की भूमि में बनी सब्जी मंडी में कूड़े कचरे का ढेर लगा हुआ है। मंडी में ऊंची झाड़ियां व घास अधिक होने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ने के साथ-साथ जहरीले जीव सांप बिच्छू आदि पनप रहे हैं। जिससे वहां पर खेलने वाले बच्चों पर भी खतरा बना रहता है।
ग्रामीण संतर राम, दाताराम, अर्जुन, जसवीर, चतर पाल, राजवीर, भरतवीर, सचिन व मनोज आदि लोगों ने सफाई कराने की मांग की है। वहीं गांव खाईखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय के सामने सड़क पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है, जिससे कोविड-19 माहमारी के समय संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है। गांव खाईखेड़ा के ग्राम प्रधान मो. वसीम ने बताया कि गांव में रोजाना सफाई कराने के लिए सफाई कर्मी विजेंद्र को भेजा जाता है और सभी रास्ते व नाले आदि को साफ कराया जाता है तथा रास्ते पर कहीं भी गंदगी नहीं फैली हुई है। वहीं गांव ककरौली के मैन बस स्टैंड पर पॉलिथीन, कूड़े, कचरा व सड़े गले फल सब्जियों आदि का ढेर लगा हुआ है। आने जाने वाले राहगीरों में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।