फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरना सहकारी गन्ना समिति ने गन्ना सट्टा पर्ची का प्रदर्शन

Thu, 06 Oct 2016 04:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मोरना गन्ना समिति पर सट्टा पर्ची प्रदर्शन के दौरान मौजूद किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मोरना में सहकारी गन्ना विकास परिषद मोरना द्वारा गन्ना सट्टा 2016-17 का प्रदर्शन किया गया। इसमें किसानों के बेसिक कोटा, गन्ना वैरायटी के अलावा गन्ना क्षेत्रफल का निरीक्षण किया गया। 
विज्ञापन


मोरना चीनी मिल से जुड़े किसानों का बेसिक कोटा, सट्टा प्रदर्शन, गन्ना पर्ची आदि के सर्वे को लेकर गन्ना आयुक्त विपिन कुमार द्विवेदी ने अपने स्तर से इसकी व्यवस्था कराई। समिति के विशेष सचिव यशपाल सिंह ढाका आैर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मोरना कृष्ण कुमार ने बताया कि यह आयोजन इसलिए कराया गया है ताकि किसानों को  गन्ना संबंधी सर्वे आैर उसके मिल क्षेत्र कोटा आवंटन को लेकर कोई परेशानी न हो। 

उन्होंने कहा कि यदि  किसी किसान से भी जुडे़ सर्वे में खामी रही तो उसे यहां दूर करवाया गया है। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए किसान अपने गन्ना क्षेत्रफल आदि की जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें