फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गैंगस्टर का इनामी आरोपी व गोकश मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गोकशी व मुठभेड़ के मामले में वांछित आरोपी ने तमंंचा बरामद कराने के दौरान शहर कोतवाली पुलिस पर फायरिंग कर दी। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में 15 हजार के इनामी गैंगस्टर एक्ट के आरोपी ने भी पुलिस पर गोली चलाई। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में घायल हालत में पकड़ा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि पंद्रह दिन पहले शहर कोतवाली में गोकशी की घटना हुई थी। एक आरोपी को बाद में मुठभेड़ में पकड़ा था। उसका साथी चरथावल निवासी मुन्ना उर्फ मुर्सलीन भाग गया था। उसे शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम पीनना बाइपास से पकड़ लिया। उसने बताया कि उसने पुलिस पर फायर करने में प्रयुक्त तमंचा पीनना बाइपास पर ही झाड़ियों में छिपाया था। शहर कोतवाली पुलिस ने उसे तमंचा बरामद करने के लिए लेकर गई तो उसने झाड़ियों से तमंचा निकाल कर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
इसके अलावा नई मंडी कोतवाली पुलिस की कूकड़ी रोड पर देर शाम एक बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस ने शहर कोतवाली के न्याजूपुरा निवासी नसीम उर्फ काला को घायल हालत में पकड़ा। वह गोकश है। उसके व दो अन्य साथियों के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। उस पर पंद्रह हजार का इनाम था। उसके दो साथी पहले गिरफ्तार कर लिए गए थे। न
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें