मुजफ्फरनगर। डीएम के आदेश पर शांति नगर निवासी कुख्यात गैंगस्टर विशाल कुमार उर्फ कौशल पुत्र मांगा उर्फ मांगेराम का शांतिनगर स्थित मकान को कुर्क किया गया है। सिखेड़ा पुलिस ने इस मकान पर इस संबंध में नोटिस चस्पा कर दिया है। इससे पहले नई मंडी पुलिस ने भी मकान कुर्क कराने की कार्रवाई की है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि विशाल कुमार उर्फ कौशल कुख्यात अपराधी है, जो हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके विरुद्घ डीएम के आदेेेश गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत 20 लाख रुपये की कीमत का उसका शांतिनगर में स्थित दो मंजिला मकान कुर्क कर संपत्ति सीज की है। बताया कि सिखेड़ा पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई है। अभियुक्त द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को धारा-14(1) के अंतर्गत जब्त किया गया।