फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजन पर गैंगस्टर का विरोध

Fri, 02 Feb 2018 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांग्रेसी नेता एवं अधिवक्ता रंजन मित्तल पर जमीनों में आर्थिक अपराध के मामले में गैंगस्टर लगाने के विरोध में जिला एवं सिविल बार के अधिवक्ता एसएसपी अनंत देव से मिले। उन्होंने गैंगस्टर की कार्रवाई को अनुचित बताया। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि जो भी कार्रवाई होगी, कानून के दायरे में ही होगी।
विज्ञापन


शहर की सरकारी जमीनों को कानूनी दांव-पेंच में उलझाकर आर्थिक लाभ उठाने के मामले में जिला प्रशासन ने सिविल के अधिवक्ता रंजन मित्तल और उनके साथी राजीव अग्रवाल पर गैंगस्टर लगा दिया है। उन पर आरोप है      कि उन्होंने अपनी कंपनी बनाकर आर्थिक लाभ अर्जित किया। जिला प्रशासन की कार्रवाई को अधिवक्ताओं ने गलत बताया है।

अधिवक्ताओं का कहना है कि रंजन मित्तल के खिलाफ कोई मुकदमा नहीं है। उनके खिलाफ गैंगस्टर का कोई औचित्य नहीं है। एसएसपी ने कानून सम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसएसपी से मिलने वालों में जिला बार संघ के अध्यक्ष अनूप सिंह, सचिव भारवीर अहलावत, राममेहर राठी, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, तेगबहादुर सैनी, मीरा सक्सेना, सुगंध जैन सचिव सिविल बार, अनिल दीक्षित, ब्रजभूषण अग्रवाल, विष्णुदत्त, सोमपाल सिंह, सुनील गर्ग, इस्लाम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें