फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित महिला से गैंगरेप, पीड़िता को पुलिस ने भगाया

Mon, 22 Apr 2013 02:19 PM IST
जानसठ(मुजफ्फरनगर)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक दलित महिला को आतंकित कर चार लोगों ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने थाने पहुंचने पर पुलिस ने उसे भगा दिया। इस मामले में पीड़िता ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी दलित महिला ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव का एक व्यक्ति उस पर बुरी नजर रखता था।

आरोप है कि शुक्रवार की सुबह जब पीड़िता का पति मजदूरी के लिए घर से बाहर चला गया था तब आरोपी अपने तीन साथियों को साथ लेकर रात करीब दस बजे उसके घर पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चारों आरोपियों ने तमंचों के बल पर धमका कर पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुराचार किया। शनिवार की सुबह पीड़ित महिला अपने पति के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर देने थाने पहुंची।

पीड़िता के अनुसार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय उनको थाने से भगा दिया।

पीड़ित महिला ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें