शुक्रतीर्थ में गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं को रोकने रणनीति बनाती पुलिस।
- फोटो : KHATAULI
गंगा स्नान रद्द, शुकतीर्थ में रहेगा पुलिस का पहरा
मुजफ्फरनगर, मोरना। कार्तिक माह की पूर्णिमा पर जिला पंचायत द्वारा आयोजित होने वाले गंगा स्नान को इस बार कोरोना महामारी के चलते रद्द कर दिया है। प्रशासन ने शुकतीर्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की है। शुकतीर्थ नगरी की चारों तरफ की सीमाएं सील कर दी गई हैं।
एसपी देहात, सीओ भोपा और थाना प्रभारी ने बताया कि पंजाबी धर्मशाला में पुलिस कंट्रोल रुम स्थापित किया गया। किसी भी श्रद्धालुओं को ट्रैक्टर ट्राली व भैंसा बुग्गी के साथ तीर्थ नगरी में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। केवल दीपदान करने वाले श्रद्धालुओं को ही लिखित में अनुमति दिखाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। 49वीं पीएसी वाहिनी गौतमबुद्घनगर ने दो प्लाटून कंपनी के साथ कमांडर जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में नगरी में डेरा डाल दिया है।