फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिलदेव ने सीएम त्रिवेंद्र को दिया निमंत्रण, गंगा यात्रा में आएंगे

विज्ञापन
देहरादून में उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को गंगा यात्रा का निमंत्रण पत्र देते राज्यम - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के रूप में देहरादून पहुंचे और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलकर 27 जनवरी को बिजनौर से शुरू होने वाली गंगा यात्रा के लिए आमंत्रित किया। रावत ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गंगा यात्रा 27 जनवरी से बिजनौर से शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी आमंत्रित किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ का निमंत्रणपत्र लेकर राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल देहरादून पहुंचे और सीएम रावत को आमंत्रित किया। कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि बिजनौर जिले का प्रभारी मंत्री होने के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें