फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघरों से मिलेगा गंगा जल

विज्ञापन
सिटी डाकघर में आया गंगा जल, जिससे शिवरात्रि पर भोले का अभिषेक होगा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
डाकघरों से मिलेगा गंगा जल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सावन के महीने में हर साल हर-हर गंगे व बम-बम भोले के जयघोष ने गूंजने वाली सड़कें इस बार कोरोना संक्रमण के कारण सुनसान पड़ी हैं। कोरोना संक्रमण के कारण कांवड़ यात्रा पर शासन द्वारा रोक लगा दी गई है। इस स्थिति को देखते हुए डाक विभाग गंगोत्री से लिया शुद्ध गंगाजल जनता को उपलब्ध कराएगा। 250 मिलीलीटर की बोतल डाकखाने के काउंटर से मिलेगी। खास बात यह है कि इस बार गंगाजल के साथ-साथ कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सैनिटाइजर भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण इस बार सावन के महीने में कांवड़ यात्रा पर रोक लगी हुई है। शहर की जनता को गंगाजल की आपूर्ति करने के लिए डाक विभाग ने कमर कस ली है। डाक विभाग को अनुमान है कि पिछले साल की तुलना में इस बार गंगाजल की बिक्री ज्यादा होगी। पिछले साल की भांति इस साल भी डाक विभाग 250 मिली लीटर की बोतल डाकघर के काउंटर से उपलब्ध कराएगा। डाक विभाग द्वारा गंगाजल की बोतल की कीमत मात्र 30 रुपये निर्धारित की गई है। इस बार डाक विभाग कोरोना संक्रमण के चलते एहतियात के तौर पर सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराएगा। डाक विभाग द्वारा 60 मिलीलीटर सैनिटाइजर की कीमत मात्र 30 रुपये निर्धारित की गई है। सैनिटाइजर 60 मिलीलीटर से लेकर 500 मिलीलीटर तक की बोतल में उपलब्ध होगा। इस वर्ष डाक विभाग गंगाजल की होम डिलीवरी नहीं करेगा। सिटी डाकघर के पोस्टमास्टर दिनेश चंद्र आर्य ने बताया कि इस बार गंगाजल के साथ-साथ सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है। डाकघर पर पर्याप्त मात्रा में गंगाजल का स्टॉक उपलब्ध है। शहर की जनता को गंगाजल की कमी नहीं पड़ने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें