फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 सेब से भरा ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के चक्कर में गंग नहर में गिरा, चालक समेत 2 जख्मी

Sun, 16 Oct 2016 04:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सिखेड़ा गंगनहर में गिरे ट्रक को देखते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिखेड़ा। सेब से भरा ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के चक्कर में गंगनहर में जा गिरा। हादसे में चालक और परिचालक घायल हो गए। सिखेड़ा क्षेत्र में गंगनहर के रास्ते चालक गंगोह निवासी शमीम और यमुनानगर निवासी परिचालक मनोज को साथ लेकर सहारनपुर से ट्रक में सेब भरकर
विज्ञापन

बिजनौर जा रहा था। सिखेड़ा पुलिस चौकी के पास ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रक गंगनहर में जा गिरा। 

पुलिस व ग्रामीणों ने ट्रक के अंदर से बामुश्किल चालक समीम व परिचालक मनोज को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों का उपचार जारी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें