फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. कलाम के जन्मदिन पर छात्र- छात्राअों ने क्राफ्ट से मिसाइल, एटम बम बनाए

Sun, 16 Oct 2016 04:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जेवी पब्लिक स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति डा. कलाम की जयंती पर प्रस्तुत माॅडल का अवलोकन करते उर्दू अकादमी के चेयरमैन डॉ नवाज देवबंदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/मीरापुर। पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं इंजीनियरिंग से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए। विबग्योर स्कूल में बच्चों ने क्राफ्टिंग से मिसाइल और एटम बम बनाए। वक्ताओं ने डॉ. कलाम को महान वैज्ञानिक, दार्शनिक और चिंतक बताया।             
विज्ञापन

जेवी पब्लिक स्कूल में मॉडल प्रतियोगिता का शुभारंभ उप्र उर्दू अकादमी के अध्यक्ष प्रसिद्ध शायर डॉ नवाज देवबंदी और भाजपा विधायक कपिल देव अग्रवाल ने किया। श्रीराम कॉलेज, राजकीय पालीटेक्निक अंबाला, दिगंबर जैन पालीटेक्निक बड़ौत सहित अनेक आईटीआई तथा इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों ने मॉडल के माध्यम से विज्ञान, प्रौद्योगिकी की नई खोज की संभावनाएं प्रस्तुत की। ग्रुप ए में जवाहर वैदिक पब्लिक स्कूल प्रथम, एसडी पब्लिक द्वितीय, डीएवी इंटर कॉलेज तृतीय रहे। ग्रुप बी में श्रीराम कॉलेज को पहला, राजकीय आईटीआई मु नगर को दूसरा तथा यमुनानगर हरियाणा के सेठ जयप्रकाश पालीटेक्निक को तीसरा स्थान मिला। अन्य श्रेष्ठ मॉडलों को भी पुरस्कृत किया गया।

सीडीओ आईएएस अंकित अग्रवाल, एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता, पीएनबी के मंडल महाप्रबंधक राजेंद्र सिंह राठौर, एजीएम वीपी सिंह, डीआईओएस वीपी सिंह, सलाहकार महेश बंसल, एई विद्युत सुनील कपूर, एई गंग नहर एचएन सिंह, एई जल निगम राजीव त्यागी, एई नलकूप खंड अनिल नीखरा आदि ने डॉ कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की। संयोजक प्रधानाचार्य वीएस वर्मा ने आभार जताया। अध्यक्षता अरुण नीखरा एवं संचालन इंदू व बसंत कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


उधर, रुड़की रोड स्थित विबग्योर स्कूल में छात्र-छात्राओं ने क्राफ्ट के माध्यम से मिसाइल और एटम बम बनाकर डॉ कलाम को पुष्पांजलि अर्पित की। छात्र अरिन ने उनके जीवन प्रसंग सुनाए। प्रधानाचार्या निशा त्यागी, उप प्रधानाचार्या अनुराधा शर्मा ने विचार रखे। 
श्रीराम कॉलेज में हुए सेमीनार में देश के वैज्ञानिक विकास में डॉ कलाम के योगदान पर चर्चा हुई। प्रवक्ता प्रज्ञा मित्तल, छात्र तनजीम राणा, रिषभ, सौरभ, निशांत त्यागी, शीतल डॉ सम्राट सिंह, डॉ डीकेपी सिंह, डॉ बीके त्यागी, पूनम शर्मा आदि ने अपना व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें