सिखेड़ा गंगनहर में गिरे ट्रक को देखते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
सिखेड़ा। सेब से भरा ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के चक्कर में गंगनहर में जा गिरा। हादसे में चालक और परिचालक घायल हो गए। सिखेड़ा क्षेत्र में गंगनहर के रास्ते चालक गंगोह निवासी शमीम और यमुनानगर निवासी परिचालक मनोज को साथ लेकर सहारनपुर से ट्रक में सेब भरकर
बिजनौर जा रहा था। सिखेड़ा पुलिस चौकी के पास ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रक गंगनहर में जा गिरा।
पुलिस व ग्रामीणों ने ट्रक के अंदर से बामुश्किल चालक समीम व परिचालक मनोज को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों का उपचार जारी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।