गणेश उत्सव में दी शानदार प्रस्तुतियां
मुजफ्फरनगर। श्री सिद्घि विनायक गणेश जन्मोत्सव के अंतर्गत अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। राधा कृष्ण महारास, मयूरी नृत्य एवं फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रही।
आशीर्वाद पैलेस में चल रहे गणेशोत्सव में शुक्रवार देर शाम मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल पाल ने दीप प्रज्वलित किया। पंडित अवधराज आचार्य ने पूजा कराई। रुड़की के कलाकार कलाकारों ने राधा-कृष्ण महारास एवं मयूरी नृत्य से भक्तों को बांधे रखा। इसके अतिरिक्त डांडिया नृत्य में भक्त भी झूम उठे। मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान योगेंद्र चौधरी, हर्षवर्धन जैन, संदीप जैन आदि का सहयोग रहा।
धूूमधाम से मनाई राधा अष्टमी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित गणपति धाम मंदिर में राधा अष्टमी धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राधा-कृष्ण की झांकियां सजाई गईं तथा भजन संध्या का आयोजन हुआ। बाद में भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भीमसेन कंसल, रजत राठी, अशोक गर्ग, विनोद राठी, संजीव अग्रवाल, रघुराज गर्ग, कैलाशचंद ज्ञानी, बिजेंद्र, लकी, अमरीश, रीता शर्मा आदि मौजूद रहे।
गणेश महोत्सव समिति ने निकाली शोभायात्रा
मुुजफ्फरनगर। श्री गणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत श्री गणेश महोत्सव समिति ने नगर में शोभायात्रा निकाली। श्री सनातन धर्म भवन में चल रहे श्री गणेश जन्मोत्सव के दौरान शनिवार सुबह पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद यज्ञ का आयोजन हुआ तथा दैनिक आरती की गई। दोपहर 12 बजे भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद टाउन हाल से शोभायात्रा शुरू हुई। सजी हुई झांकियों और बैंड बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।