मुजफ्फरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी में गांधी और शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। आचार्या दीपा और शिल्पा ने मोहनदास करमचंद्र गांधी को युग पुरुष बताया।
लाल बहादुर शास्त्री से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। आचार्य महेंद्र सैनी, आचार्य राजेंद्र त्यागी, योगेश कुमार, नरेंद्र कुमार, बिंदु टंडन, नीलम अरोरा, मीना पंवार, पंकज वर्मा ने विचार रखे। राना पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
विधायक नूरसलीम राना ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को भाईचारे का संदेश दिया। प्रधानाचार्या अंजलि दूबे ने दो अक्तूबर के विषय में विस्तारपूर्वक बताया। बच्चों ने गांधीजी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बचपन प्ले स्कूल में गांधी जयंती पर कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर वेजीटेरियन डे भी मनाया गया।