फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली मिल के नए निर्देशों से गठवाला खाप में रोष

विज्ञापन
फुगाना गांव के शिव मंदिर में किसानों की पंचायत को संबोधित करते मुकेश मलिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खतौली मिल के नए निर्देशों से गठवाला खाप में रोष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। चीनी मिलों का गन्ने का पेराई सत्र आरंभ होने वाला है। गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना तोलने के लिए खतौली चीनी मिल के द्वारा जारी किए गए निर्देशों से गठवाला खाप के गांव में रोष है। फुगाना गांव में आयोजित पंचायत में सर्वसम्मति से पिछले वर्षों के अनुसार ही गन्ना तोलने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि किसानों की समस्याएं नही सुनी गई तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

गठवाला खाप के गांव फुगाना के उत्तरी शिव मंदिर में बुधवार को किसानों की पंचायत में ग्रामीणों ने बताया कि गठवाला खाप के गांव फुगाना, खेड़ामस्तान, करौंदा महाजन व खरड़ आदि गांवों में अधिकतर खतौली चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र हैं। खतौली चीनी मिल द्वारा इस पेराई सत्र में गन्ना तोलने के लिए नए नियम कानून लागू किए हैं। खतौली चीनी मिल द्वारा जारी किए गए नए निर्देशों से किसानों में रोष है। गांव के पूर्व प्रधान चौ. थामसिंह ने बताया कि छोटी काश्त का किसान अपने गन्ने की पर्ची को दो बार में तोल लेता था। इसे बंद कर दिया गया है। किसान अपने गन्ने की पर्ची को धर्म कांटे पर तुलवाकर उसकी पर्ची तोल क्लर्क को दे देते थे। इस सत्र में उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया है। चीनी मिल अपने कांटे पर तुली पर्ची को ही मान्य करेगा। चौ. मुकेश ने कहा कि चीनी मिल के कांटों पर 5-10 प्रतिशत की घटतौली होती है। इसी कारण चीनी मिल ने धर्म कांटे की पर्ची को मानने से इंकार किया है। किसानों की गन्ना तोलने संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर आयोजित पंचायत में सर्वसम्मति से पिछले वर्षों की भांति ही गन्ने तोलने का निर्णय लिया गया। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी समस्याओं पर विचार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। इस मौके पर पंचायत में अमित राणा, सुरेंद्र सिंह, कपिल मलिक, मनोज शर्मा, कुशलपाल, ब्रजमोहन, रोहिताश, राजकुमार व धर्मवीर आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मुकेश मलिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें