फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट बंद का समय बदलने से व्यापारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्केट बंद का समय बदलने से व्यापारियों में रोष
विज्ञापन

जानसठ। प्रशासन द्वारा कस्बे की मार्केट को बंद कराने का समय बार-बार बदलने को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
व्यापारियों का आरोप है कि कुछ नेताओं के इशारे पर बाजारों में दुकानें खुलने और बंद होने का समय में प्रशासन द्वारा बार-बार बदलाव किया जा रहा है। कस्बे में पहले से ही शनिवार को बाजार बंद रहता है। शनिवार को दुकानदार अपनी दुकानों का सामान मुजफ्फरनगर से लाते हैं, लेकिन प्रशासन ने शनिवार की जगह मंगलवार को साप्ताहिक बंदी घोषित कर दी है, जबकि मुजफ्फरनगर की दुकानें भी मंगलवार को ही बंद रहती हैं। ऐसे में कस्बे के दुकानदार सामान कहां से खरीद कर लाएंगे। मंगलवार की साप्ताहिक बंदी की घोषणा को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

एसडीएम कुलदीप मीणा ने बताया कि कस्बे में पहले शुक्रवार या शनिवार को 1 बजे के बाद दुकानें बंद करने के आदेश दिए गए थे। इन आदेशों में आंशिक संशोधन करते हुए जानसठ कस्बे का मार्केट मंगलवार को, मीरापुर शुक्रवार तथा भोपा, मोरना व भोकरहेड़ी का मार्केट रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी के आदेशों का पालन कराते हुए रविवार को पूर्ण रूप से बाजार बंद का पालन कराया जाएगा। आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें