खतौली थाने में बालक के अपहरण के मामले को लेकर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने अड़े परिवार के लोग।
- फोटो : KHATAULI
बालक के अपहरण की सूचना पर मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर, खतौली। महिला ने 112 डायल पर अपने बच्चे का अपहरण किए जाने की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़िता के पड़ोसी महिला के यहां से बालक को बरामद कर लिया। पुलिस की जांच पड़ताल में मामला मारपीट का निकला है।
मोहल्ला इस्लामनगर निवासी कलीम ने बताया कि उसका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। पडोस की महिला ने उसके बच्चे के साथ मारपीट की तथा उसे बंधक बनाकर घर में रख लिया। इसी बीच बच्चा लापता होने पर उसकी पत्नी ने 112 नंबर पर अपने बेटे सुभान के अपहरण किए जाने की सूचना दर्ज करा दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को पड़ोसी महिला के यहां से बंधकमुक्त कराया। पुलिस ने मामले की जानकारी ली, तो पता चला कि बच्चा रोड़ी के कट्टों पर बैठा हुआ था। पड़ोसी महिला आई और मारपीट करने लगी। महिला उसे अपने घर पर जबरन पकड़कर ले गई और दो घंटे उसे एक कमरे में बंद रखा। पुलिस ने अपहरण के बजाए मामला मारपीट का निकलने पर राहत की सांस ली।