मुजफ्फरनगर में घर में अचानक आग लगने से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया, काबू नहीं पाए जाने पर फायर बिग्रेड को सूचना दी।
मौके पर पहुंची तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सिविल लाइन के घास मंडी में शनिवार दोपहर अब्दुल रज्जाक के आवास में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
आग लगने से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। लोगों ने खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। सूचना पर फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने के प्रयास में जुट गई।
करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। इस दौरानकिसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने से घर के भीतर रखे कपड़े, बेड, इलेक्ट्रानिक सामान जल जाने से परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने का अभी तक कोई कारण पता नहीं चल पाया है।