फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र शुरू होते ही फल-सब्जियां हुए महंगे

विज्ञापन
मीनाक्षी चौक पर बिक्री को रखे फल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
नवरात्र शुरू होते ही फल-सब्जियां हुए महंगे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नवरात्र व रमजान माह शुरू होने के साथ ही फल-सब्जियों के दामों में अचानक उछाल आ गया है। सब्जियों में जहां आलू व नींबू के दामों में एक ही दिन में दाम के काफी बढ़ोतरी हुई है। वहीं, लगभग सभी फलों में दस से 30 रुपये किलो तक का इजाफा हो गया है।
नवरात्र महोत्सव मंगलवार से शुरू हो गए हैं। वहीं, बुधवार से मुस्लिमों का पवित्र रमजान माह भी शुरू होने जा रहा है। इन दोनों प्रमुख त्योहारों में आलू व नींबू सब्जियों के साथ ही फलों की भी सर्वाधिक खपत होती है। इसके मद्देनजर पिछले दो दिन की अवधि में ही इनके दामों में भारी इजाफा हो गया है। सब्जियों की बात करें तो आलू के दाम में दो से तीन रुपये प्रति किलो का इजाफा हो गया है और इसके दाम दस रुपये किलो से बढ़कर 12 व 15 रुपये किलो तक हो गए हैं। वहीं, नींबू के दाम में 20 से 30 रुपये किलो की बढ़ोतरी हुई है। इसके दाम दो दिन में 100-110 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 120-140 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। फलों की बात करें तो केले के दाम 50 रुपये प्रति दर्जन से बढ़कर 60-70 रुपये दर्जन, अंगूर 80 रुपये किलो से बढ़कर 120 रुपये प्रति किलो, खरबूजा 45 रुपये किलो से बढ़कर 55-60 रुपये किलो और पपीते के दाम 30 रुपये किलो से बढ़कर 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं, अनार, संतरा व कीनू के दाम में भी करीब 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगतसिंह रोड स्थित सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेता महेंद्र सैनी व मोहम्मद अजीम ने बताया कि इन दिनों आलू व नींबू की खपत अधिक होने के साथ ही मंडी में आवक कम हो जाती है। अधिक मांग के चलते आपूर्ति नहीं हो पाती, जिससे दाम स्वत: ही बढ़ जाते हैं।
फल विक्रेता नौशाद व सुलेमान ने बताया कि नवरात्र व रमजान माह में फलों की खपत बढ़ जाती है। इसके चलते ऊपर मार्केट से ही फलों के दाम बढ़े हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें