फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंघम अगेन:  अजय देवगन के साथ दिखेंगे मुजफ्फरनगर के हेमंत, दीपिका पादुकोण संग कर रहे हैं ये खास किरदार

Thu, 31 Oct 2024 12:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

हेमंत 70 से अधिक विज्ञापन कर चुके हैं। कई वेब सीरिज में काम किया है। क्राइम पेट्रोल में इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आते हैं। पहली बार वह बड़े सितारों के साथ सिल्वर स्क्रीन पर अभिनय करते दिखेंगे। 
विज्ञापन
रोहित शेट्टी के साथ हेमंत राठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म -सिंघम अगेन में मुजफ्फरनगर का युवा कलाकार हेमंत राठी भी बड़े सितारों के बीच अपने अभिनय का जलवा दिखाएगा। इस फिल्म में हेमंत राठी सब इंस्पेक्टर बने हैं, जो दीपिका पादुकोण के साथ मुख्य किरदार में हैं। हेमंत ने 70 से भी अधिक विज्ञापन की हैं, उसके बाद बालीवुड में बड़े बैनर और अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला है।
विज्ञापन

 

इंस्पेक्टर के गेटअप में हेमंत। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के गांव करहेडा निवासी हेमंत राठी बीते नौ साल से मुंबई में अभिनय कर रहे हैं। वो 70 से अधिक विज्ञापन कर चुके हैं। क्राइम पेट्रोल में अनेक बार इंस्पेक्टर की भमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा दिल्ली क्राइम, पोचर, इल्लीगल आदि चर्चित वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। उनके अभिनय से प्रभावित होकर रोहित शेट्टी ने उन्हें अपनी फिल्म सिंघम अगेन में बड़े अभिनेताओं के साथ सब इंस्पेक्टर की भूमिका दी है। वो इस फिल्म में साउथ इंडियन सब इंस्पेक्टर सुबू को किरदार में नजर आएंगे। 
 

हेमंत बताते हैं कि रोहित शेट्टी और उनकी टीम के साथ काम करने का बहुत अच्छा अनुभव रहा। दीपिका पादुकोण बहुत ही सरल स्वभाव की हैं। मेरा सिलेक्शन एकदम से हुआ। रातों रात मुझे उनके ऑफिस से कॉल आई थी कि आप काम कर रहे हों सिंघम अगेन में। यह मेरे लिए एक सपने जैसा था। उनकी वेब सीरीज देख कर रोहित शेट्टी ने उन्हें इस फिल्म में रोल दिया। 
 

इस फिल्म के अलावा हेमंत वेब सीरीज मटका किंग कर रहे हैं। डायरेक्टर नागराज मंजुले के साथ भी वो काम कर रहे हैं। एक और फिल्म में भी वो दमदार किरदार कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग नवंबर में देहरादून में होगी।
 
विज्ञापन

हेमंत को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके पिता वीरेंद्र राठी, मां सुनीता राठी, भाई हर्ष समेत परिचित बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल हेमंत दिवाली मनाने के लिए अपने घर मुजफ्फरनगर आए हुए हैं। उनका परिवार यहां वसुंधरा रेजीडेंसी में रह रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें