फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ने शुक्रवार रात 12 बजे से बंद किए पुराने नोट

Sat, 10 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Note
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में जेब में पुरानी करेंसी है और लंबी दूरी का सफर रहे हैं तो संभल जाइए। रोडवेज विभाग ने शुक्रवार आधी रात से ही पुरानी करेंसी से टिकट देना बंद कर दिया है। साथ ही रेलवे की टिकट खिड़की पर भी पांच सौ के पुराने नोट से टिकट नहीं मिलेंगे।    
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के बाद जनता से सुधार के लिए 50 दिनों की मांग की है, मगर जनता यह दिन किस हाल में गुजार रही है, यह बैंक, एटीएम की लाइन और मजदूरों के मायूस चेहरे बयां कर रहे हैं। 15 दिसंबर तक चलने वाले पुराने 500 के नोट शनिवार (आज) तक ही चलेंगे। रोडवेज बसों में शुक्रवार 12 बजे से ही पुरानी करेंसी लेने से इंकार कर दिया है। 10 दिसंबर की सुबह से पुराने पांच सौ के नोट पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। 
ऐसे में रोडवेज बस में सफर करने वाले लोगों को शनिवार से नई करेंसी से टिकट मिलेंगे। उधर, रेलवे में शनिवार से पुरानी करेंसी पर पूर्ण रूप से लगाम रहेगी। ऐसे में लंबी दूरी का सफर करने का मन चुका लोगों की मुश्किलों में अचानक इजाफा हो गया है।रोडवेज के एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि आरबीआई के निर्देश मिल गए हैं। शुक्रवार रात 12 बजे से ही पुराने पांच के नोट से टिकट, एमएसटी, स्मार्ट कार्ड बनाना बंद कर दिया गया है। शनिवार से पूरी तरह पुराने नोट बसों में नहीं चलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें