फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली अमेरिकी करेंसी के साथ चार ठग दबोचे

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन सभागार में नकली करेंसी बेचने के पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देत? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एक तिहाई कीमत में अमेरिकी करेंसी देने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गिरोह के महिला समेत चार ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लाखों की नकली अमेरिकी करेंसी बरामद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी सतपाल आंतिल व सीओ सिटी दीक्षा शर्मा ने बताया कि सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह सुजड़ू चुंगी पर चेकिंग के दौरान एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया। इनके पास से एक मिलियन (दस लाख) मूल्य की अमेरिकी करेंसी पीली धातु की, एक मिलियन मूल्य की फर्जी अमेरिकी करेंसी, एक-एक फर्जी आईडी, अमेरिकी करेंसी के दो फर्जी प्रमाणपत्र, ईरान की फर्जी करेंसी और फर्जी आईडी बरामद की गई। आरोपियों ने बताया कि वे शहर के एक कारोबारी को उक्त करेंसी असली बताकर कुल कीमत के एक तिहाई दाम में सप्लाई करने जा रहे थे। इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। कारोबारी से उक्त साढ़े छह करोड़ की करेंसी के बदले दो करोड़ रुपये मांगे गए थे, जो ठगी का शिकार होने से बच गया। एसपी सिटी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम एसओ समयपाल अत्री, एसआई राधेश्याम यादव और अन्य की सराहना की।
विज्ञापन

-----------
फर्जी करेंसी के साथ गिरफ्तार हुए आरोपी
- मौसम पुत्र उमरदीन, निवासी गांव सोरम, शाहपुर
- इकबाल पुत्र अनवार, निवासी अंसार ब्लॉक, करीमनगर, थाना नौचंदी जनपद मेरठ।
- राकिब पुत्र असलम, निवासी पुरबालियान, मंसूरपुर।
- रहीसा पत्नी नफीस, निवासी गांव सोरम, शाहपुर।

मुजफ्फरनगर से आरोपियों से बरामद विदेशी नकली करेंसी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें