फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश और धर्म के लिए दी चार पुत्रों ने कुर्बानी

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के एमजी पब्लिक स्कूल में बलिदान दिवस के कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
देश और धर्म के लिए दी चार पुत्रों ने कुर्बानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में सिख समाज के 10वें गुरू गोविंद सिंह जी महाराज और उनके चार पुत्रों के शहीदी दिवस के अवसर पर सफर ए शहादत प्रोग्राम का आयोजन किया गया। स्कूल के छात्र- छात्राओं ने जहां सिख समुदाय के सभी 10 गुरुओं की जीवनी को सुंदर मंचीय प्रस्तुति के साथ पेश किया। गुरू गोविंद सिंह, माता गुजरी और चारों साहबजादों के द्वारा देश, धर्म और कौम की खातिर जुल्म के खिलाफ दी गई शहीदी का भावपूर्ण वर्णन कर सभी को भाव विभोर कर दिया।
श्री गुरू सिंह सभा जनपद के प्रधान गुरचरण सिंह बरार और स्कूल के संरक्षक सतीश चंद गोयल के साथ ही गुरू सिंह सभा के अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। स्कूल की कक्षा पांच की छात्रा दिलशीन ने ओजस्वी कविता के माध्यम से चारों साहबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत तथा उनकी वीर गाथा को प्रस्तुत कर एक जोशीला माहौल बनाने का काम किया। छात्रा ख्याति के द्वारा कविता ‘माई तेरे पोतरे शहीदी पा गए’ के साथ भावभरी श्रद्धांजलि प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में ज्ञानी हरजीत सिंह ने गुरू गोविन्द सिंह के चार साहबजादों की शहीदी के इतिहास को अपने व्यक्तव्य के रूप में सभी के सामने रखा। प्रधानाचार्य मोनिका गर्ग ने सभी का आभार जताया। हरजीत सिंह गोरया, देवेंद्र सिंह नागपाल, जसविंदर सिंह, बलविंदर सिंह सल, अरविंदर सिंह, महेंदर जीत सिंह, रविंदर सिंह सूरी, सुखदेव सिंह, देविंदर सिंह चड्ढा, सुखदर्शन सिंह बेदी मौजूद रहे। संचालन दीपाली गोयल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें