बागपत का था हिमांशु
रविवार शाम करीब पांच बजे शुकदेव सेतू के पास बागपत के बालैनी थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव निवासी हिमांशु नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। लोगों ने शोर मचाकर राहत कार्य शुरू किया। बाणगंगा से निकालकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा ले गए, तब तक उसकी मौत हो गई।
बिजनौर का राजन और रागनी भी डूबी
शाम करीब सवा छह बजे मिनट पर नदी में ठोकर नंबर-9 के पास नहाते हुए बिजनौर के फतेहपुर कलां निवासी राजन डूब गया। इसके अलावा मुख्य घाट से कुछ ही दूरी पर शाम करीब साढ़े सात बजे बिजनौर के हरनंगला निवासी रागनी (10) पुत्री सोहनपाल डूब गई। आसपास नहा रहे परिवार के लोग किसी तरह नदी से निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी भोपा ले गए लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका।
मनीष की हालत गंभीर
देर रात बिजनौर के फतेहपुर कलां निवासी मनीष को भी नदी से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सीएचसी पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता का आश्वसन दिया।