फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार की मौत

Thu, 30 Jun 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जानसठ/मीरापुर। अलग-अलग सड़क हादसों में बुधवार देर रात चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पहला हादसा रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। बाइक सवार दो युवक मीरापुर की ओर से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। राजमार्ग पर जानसठ कोतवाली के निकट भलेडी मोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो तभी पीछे से कोई वाहन उन्हें अपनी चपेट में लेकर कुचलता हुआ फरार हो गया। जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों में एक की पहचान मीरापुर के  गांव बलीपुरा निवासी मनोज पुत्र पृथ्वी के रूप में हुई, जबकि दूसरे युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने आनन-फानन में दोनों के शवों को उठा कर जिला मुख्यालय भिजवा दिया।
विज्ञापन


उधर, मीरापुर में मीरापुर में थाने के निकट रहने वाला दीपन पुत्र विजय सिंह बलीपुरा निवासी अपने परिचित 60 वर्षीय किरणपाल को बाइक से उसे गांव छोडने जा रहा था। हाईवे पर पहुंचे तो तभी सामने से आती बोलेरा कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी, जिससे दोनों मौके पर ही गंभीर घायल होने से अचेत हो गए। पुलिस ने घायलों को जानसठ भिजवाया। 

जहां दोनों को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया।  घटना का पता चलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, हादसे के बाद बोलेरा सवार लोग कार को मोके पर छोड कर फरार हो गए। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

उधर, खतौली में गाजियाबाद निवासी दीपक शर्मा पुुत्र सतीश अपनी पत्नी सविता, भाई कुलदीप, भाभी सरोज के साथ बुधवार दोपहर कार से हरिद्वार जा रहे था। नेशनल हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास पर आगे जा रही स्कार्पियो चालक ने अचानक तेजी के साथ ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे से दूसरी कार टकरा गई। टक्कर से गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और महिलाओं सहित दोनों भाई घायल हो गए। इतना ही नहीं कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटने से बच गई। 

इस दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों में सवार लोगों ने घायलों को कार से निकाल कर अपने वाहनों से नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। इस हादसे की अभी तक कोतवाली में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

डंपर पलटने से कई लोग घायल 
मोरना। ककराला गांव के पास मोरना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर डंपर पलट गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। भोकरहेड़ी के कुछ ग्रामीण एक शोक सभा में शामिल होने भोपा गए थे।
विज्ञापन


बुधवार देर रात्रि वह खुले ट्रक डंपर में सवार होकर लौट रहे थे। ककराला गांव के सामने खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से डंपर टकराकर पलट गया, जिसके कई लोग घायल हो गए। शक्ति सिंह का एक पैर कटने से वह गंभीर घायल हो गया। इसके अलावा घायलों में आेमकारी, रीता, रामरति, कांता, राजेंद्र, सोम्मा, रमेसो, पम्मी, गाड़ी मालिक दीपांशु आदि है। खबर मिलने पर भोपा पुलिस घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें