फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद में पिछले 24 घंटे में तेज रफ्तार ने चार लोगों की जान ले ली। खतौली क्षेत्र में हुए हादसों में दो लोग और सिखेड़ा व रोहाना में एक-एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटनाओं में जान चली गई। इनमें से दो हादसे गंगनहर पटरी मार्ग पर हुए।
विज्ञापन

खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसी में सराय रसूलपुर मार्ग पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण स्थल पर जनपद अमरोहा व हाल कस्बे के बुआड़ा रोड निवासी रोहित (24) भी काम करता था। बृहस्पतिवार देर रात रोहित बाइक पर सराय रसूलपुर में पुल निर्माण स्थल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह भैंसी के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया।
दूसरा हादसा खतौली कोतवाली क्षेत्र में ही गंगनहर पटरी मार्ग पर हुआ। यहां अलकनंदा पुल के निकट टायर फटने से खराब हुई ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी हुई थी। देर रात मेरठ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक खड़ी ट्रॉली में जा घुसी। बाइक पर चरथावल क्षेत्र के गांव पिलखनी निवासी सगे भाई जोनी राम (28) व बॉबी थे, जो मेरठ से घर लौट रहे थे। इनमें से जोनी राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बॉबी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गंगनहर पटरी मार्ग पर सिखेड़ा क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक अन्य हादसे में हरिद्वार की ओर से आती तेज रफ्तार कार सामने से आती ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दिल्ली के प्रेमनगर गली नंबर-14 निवासी अखिल गोयल (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सिखेड़ा पुलिस ने घायल पिंटू को जिला अस्पताल भेजकर युवक के शव को मोर्चरी भेज दिया है।
रोहाना क्षेत्र के खामपुर रोड स्थित ईंट-भट्ठे के निकट शुक्रवार शाम हुए हादसे में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक गांव सुजड़ू निवासी सुमित (20) की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई। सूचना पर सुजड़ू से पहुंचे परिजन शव को बिना किसी कार्रवाई के घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें