फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - परिवहन निगम के बेड़े में चार नई बसें शामिल

Wed, 28 Feb 2024 02:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बीएस -6 बसों का लंबी दूरी वाले मार्ग पर संचालन करने की तैयारी शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के बेड़े में चार नई बसें शामिल हुई हैं। मुजफ्फरनगर को तीन व खतौली डिपो को एक नई बस मिली हैं। सभी चारों बीएस-6 बसों को लंबी दूरी वाले मार्ग पर संचालन करने की तैयारी शुरू कर दी है। सहारनपुर क्षेत्र के चार डिपो को कुल बाहर नई बसें मिली हैं।
परिवहन निगम मुजफ्फरनगर व खतौली डिपो में बसों की संख्या कम देखते हुए निगम के अधिकारियों ने नई बसों की मांग करते हुए प्रस्ताव बनाकर भेजे थे ताकी नई बसों के मिलने से यात्रियों को सुविधा हो सके। काफी समय पहले प्रस्ताव पर अब निगम मुख्यालय ने सुनवाई की है। निगम मुख्यालय ने मुजफ्फरनगर को तीन व खतौली डिपो को एक बस मिली है। मुजफ्फरनगर डिपो में पहले परिवहन निगम की 142 बसें थीं, अब तीन नई बस निगम के बेड़े में शामिल हुई हैं, इससे बसों की संख्या 195 हो गई है। अनुबंधित 50 बसें भी निगम के बेड़े में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन नई बसों को लंबी दूरी वाले मार्ग पर संचालित किया जाएगा। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी पूनम देवी ने बताया कि नई मिली बसों को अधिकारियों से आदेश लेकर लंबी दूरी वाले मार्ग पर संचालित किया जाएगा। खतौली डिपो के एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि एक बस मिली है उसे दिल्ली से हरिद्वार मार्ग पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें