फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब माफियाओं की तौबा, पुलिस को दिया शपथपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश में योगी राज की वापसी बदमाशों में खौफ पैदा कर रही है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के चार शराब माफिया कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को शपथपत्र देकर भविष्य में बुरे कामों से तौबा की। जिसके चलते पुलिस ने उन्हें सुधरने का मौका दिया है।
विज्ञापन

चौंदाहेड़ी गांव निवासी अवैध शराब माफिया सगीर बृहस्पतिवार को अपने दो बेटों शाकिर उर्फ सोमीन, शौकीन और गांव के एक अन्य साथी वाजिद उर्फ मोना के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस के समक्ष बुरे कामों से तौबा की तथा भविष्य में ऐसा न करने के लिए शपथपत्र भी दिए। जिसमें उन्होंने कोई भी अपराध या गलत कार्य न करने की कसम खाई है। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि उक्त लोग अवैध शराब के कारोबार से जुड़े थे। जिनके खिलाफ पूर्व में कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग भी पंजीकृत है। शपथपत्र मिलने के बाद उन्हें सुधरने का मौका दिया गया है। यदि उसके बाद भी वह गलत कार्यों में लिप्त पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें