फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय बैटरी चोर गिरोह के चार सदस्य दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरजनपदीय बैटरी चोर गिरोह के चार सदस्य दबोचे
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बड़कता गांव के तिराहे पर मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अंतरजनपदीय बैटरी चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया, जबकि दो फरार हो गए। पुलिस ने उनके कब्जे से बिना नंबर की कार, मोबाइल टॉवर के 20 बैटरी, दो तमंचे, एक मस्कट बरामद की है। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने बड़कता गांव में बने गोदाम से चोरी की 130 बैटरी भी बरामद की। एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह गिरोह अपने जनपद के अलावा मेरठ, गाजियाबाद, बागपत और शामली में मोबाइल टॉवर से बैटरी चुराते हैं।
इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह को रविवार रात कुरथल व बड़कता गांव के जंगल में बदमाशों के होने की सूचना मिली। वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बड़कता-कुरथल गांव के तिराहे पर पुलिस को बदमाश दिखाई दिए। अचानक पुलिस को देखकर उन्होंने पुलिस पर फायर करते हुए गन्ने के खेतों से भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी फायर करते हुए बदमाशों को घेर लिया और चार को दबोच लिया। दो बदमाश भागने में सफल हो गए। सोमवार को कोतवाली में प्रेसवार्ता में एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए बदमाश जावेद, शोएब और फैजान मेरठ शहर के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। चौथा बदमाश साजिद कस्बे की सफीपुर पट्टी का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से फरार बदमाश नाजिम मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के दांतल जटौली गांव का रहने वाला है। दूसरा बदमाश गुलफाम बड़कता गांव का है। यह गिरोह कई जनपदों में सक्रिय है। इनके खिलाफ बुढ़ाना, खतौली, सरधना व कंकरखेड़ा थाना में अपराध पंजीकृत है। पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान कर दिया। मुठभेड़ के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक लेखराज सिंह, उपनिरीक्षक संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें