एसएसपी ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस ने रुड़की रोड से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें वांछित चल रहे चमनलाल उर्फ सागर के साथ ही शाहदरा के विवेक विहार निवासी गोविंदराम, मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के गांव लोही निवासी सतेंद्र और शाहदरा के मौजपुर निवासी चरणपाल शामिल हैं। वहीं, चार अन्य आरोपी छपार निवासी दिनेश कर्णवाल, शाहदरा के मानसरोवर पार्क निवासी सुरेश खटवा, दिल्ली के बुराड़ी निवासी जगदीश और शाहदरा निवासी जगदीश शामिल हैं।
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास मौजूद वाहन से शराब की बोतलों के दस लाख से अधिक ढक्कन और रेपर बरामद किए गए हैं, जो वे क्षेत्र के नकली शराब बनाने वाले माफिया को सप्लाई करने के लिए आए थे।
बरामद माल में सरशादीलाल डिस्टलरी, राजस्थान स्टेट गंगानगर, ग्लोबस स्प्रिट राजस्थान, वेव डिस्टलरी अलीगढ़, अलवरराय विंटेज डिस्टलरी राजस्थान, मैकडॉवल समेत अन्य सभी ब्रांड्स की बोतलों के ढक्कन व रेपर शामिल हैं।
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने शाहदरा में फैक्टरी लगाई हुई थी, जिसमें सभी ब्रांड्स की शराब की बोतलों के ढक्कन व रेपर तैयार किए जाते थे। ये ढक्कन उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई किए जा रहे थे। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/