फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों ने इस सत्र में 16.66 लाख अधिक गन्ना पेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिलों ने इस सत्र में 16.66 लाख अधिक गन्ना पेरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले की चीनी मिलों ने गत सत्र के मुकाबले इस सत्र में 20 नवंबर तक 16.66 लाख क्विंटल अधिक गन्ने की पेराई की है। इस वर्ष लगभग 15 दिन पहले पेराई प्रारंभ होने से किसानों को लाभ हुआ है। जिले में आठ चीनी मिलों ने 1.17 लाख क्विंटल चीनी का अधिक उत्पादन किया है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष जनपद की चीनी मिलों द्वारा गत वर्ष के सापेक्ष जल्दी पेराई प्रारंभ करने से इस वर्ष 16.66 लाख क्विंटल अधिक पेराई की गई है। इस वर्ष चीनी मिलों द्वारा पेराई गत वर्ष के सापेक्ष जल्दी करने से किसानों का अधिक गन्ना चीनी मिलों को आपूर्ति हुआ है और किसानों के खेत गेहूं बुवाई को खाली हो गए हैं। अधिक पेराई होने से 1.17 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन भी अधिक हुआ है। गन्ना मंत्री लगातार गन्ना आपूर्ति व्यवस्था एवं किसानों की समस्याओं को लेकर समीक्षा कर रहे हैं। छोटे किसानों को गन्ना आपूर्ति में प्राथमिकता दी जा रही है। ईआरपी व्यवस्था के अंतर्गत किसानों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें