बुढाना क्षेत्र के गांव अटाली में पेयजल योजना का शिलान्यास करते मंत्री संजीव बालियान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
छह गांवों में ओवरहेड टैंक का शिलान्यास
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के छह गांवों में स्वच्छ पेयजल के लिए पानी के ओवरहैड टैंक के लिए नींव रखी गई। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने 13.12 करोड़ के इन कार्यों का शिलान्यास किया।
एनजीटी के आदेश पर जिले के नदी के किनारे के गांवों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश सरकार को दिए हैं। इन गांवों में पानी की टंकी के लिए प्रस्ताव मंजूर हो गए हैं। टेंडर के बाद छह गांवों में काम शुरू हो गया है। इन गांवों में ओवरहैड टैंक का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने किया। जिन गांवों में 13.12 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास किया गया है, इनमें इंचौड़ा, बसी वैल्ली, उकावली, अटाली, भसाना, उमरपुर शामिल हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि गांवों में दूषित पेयजल के आने से लोग बीमार हो रहे थे। सरकार ने इस बात को गंभीरता से लेकर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में गांवों में ओवरहैड टैंक बनाए जा रहे हैं। एक वर्ष में कार्य पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर विधायक उमेश मलिक, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र शर्मा, रामनाथ, अवनीश चौधरी आदि मौजूद रहे।