फोटो कैप्सन बुढ़ाना 27द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ1 में इटावा गांव की सड़क का शिलान्यास करते केन्द्रीय रा?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सीसी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान व विधायक उमेश मलिक ने मेरठ-करनाल हाईवे पर कुरथल बस अड्डे के सामने से गांव इटावा होते हुए बागपत जनपद के धनौरा गांव की सीमा तक लेपन कार्य तथा इटावा गांव में मृतक आईबी के जवान अंकित शर्मा के मकान तक सीसी रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस कार्य पर एक करोड़ 41 लाख 86 हजार की लागत आएगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान व विधायक उमेश मलिक भाजपा के कार्यकर्ताओं व अधिकारियों के साथ रविवार को दोपहर में मेरठ-करनाल हाईवे पर कुरथल गांव के बस अड्डे के पास पहुंचे। उन्होंने 550 मीटर सीसी रोड तथा 2490 मीटर लेपन कार्य का शिलान्यास किया। राज्यमंत्री व विधायक ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे से इटावा गांव होते हुए बागपत जनपद के गांव धनौरा की सीमा तक लेपन कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव इटावा में आबादी के बीच मृतक आईबी के जवान अंकित शर्मा के मकान तक सीसी रोड का निर्माण करवाया जाएगा। 22 मार्च 2021 तक यह निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य अवनीश चौधरी व ठा. रामनाथ सिंह, भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधि विनोद सैनी, भाजपा नेता व महाराजा अग्रसेन, सेवा समिति के जिलाध्यक्ष राजेश संगल, उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र व तहसीलदार मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।