फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में मिले 13 संदिग्ध लोग

Sat, 23 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के एक होटल में जम्मू-कश्मीर के 13 लोग पाए जाने पर खलबली मच गई। पुलिस ने पूरे होटल की तलाशी ली।
विज्ञापन


सभी के कागजों की छानबीन की गई। जांच में पाया गया कि वह एक कंपनी की डीलरशिप के तहत शहर में प्रशिक्षण के लिए आए हैं।

शुक्रवार देर रात पुलिस ने शहर के होटलों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सिविल लाइन थानाक्षेत्र अंतर्गत एक होटल में जम्मू-कश्मीर के 13 लोग ठहरे हुए पाए गए।

संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने मामले की गहनता से छानबीन की। सभी ने अपने आईडीप्रूफ प्रस्तुत किए। साथ ही होटल में दर्ज रिकार्ड में उनके नाम-पते भी सही पाए गए।
विज्ञापन


एसओ सिविल लाइन चंद्रकिरण यादव ने बताया कि सभी लोग शहर की एक कंपनी की डीलरशिप के अंतर्गत मैकेनिकल का प्रशिक्षण लेने के लिए यहां आए हुए हैं। जांच-पड़ताल में सब कुछ ठीक मिला है। इसके बाद सभी को वापस होटल में भेज दिया गया।

पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शाम के समय पुलिस अफसरों ने चेकिंग की कमान संभाली। शहर के होटलों में कर्मचारियों और मौजूद लोगों के बारे में जानकारी की गई।

साथ ही सार्वजनिक जगहों सघन  चेकिंग की। अफसरों के आदेश पर किसी भी अप्रिय घटना के मद्देनजर सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह मय फोर्स के साथ एक के बाद एक दर्जनभर होटलों में पहुंचे। इस दौरान होटलों के दर्ज लोगों के नाम का मौजूद लोगों के नाम-पते से मिलान किया गया। साथ ही उनके बारे में सभी जानकरी ली गई। आईडी प्रूफ चेक किया।

पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे समेत सिनेमाघरों के अलावा मुख्य स्थानों पर लोगों से पूछताछ की। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई।

रेलवे फोर्स ने स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। यात्रियों के सामान की जांच-पड़ताल की। स्टेशन परिसर के अलावा प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के बैग की तलाशी ली गई।
विज्ञापन


स्टेशन के मेनगेट पर यात्रियों को मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर सोनी शर्मा ने कहा कि मुख्यालय ने आदेश पर चौकसी बढ़ाई गई है। नियमित चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें