फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकुंभरी जयंती पर हवन कराया

Sat, 23 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भरतिया कालोनी के शिव शक्ति मंदिर में मां शाकुंभरी देवी की जयंती मनाई मनाई। माता राजरानी के सानिध्य में पूजन और हवन किया गया।
विज्ञापन


अनिरुद्ध कुमार सर्राफ ने पूजन किया। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। शाम को माता की भव्य आरती हुई। मंदिर को विशेष रुप से फल और सब्जियों से सजाया गया था।

श्रद्धालुओं का प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजन में बीबी गर्ग, श्याम सुंदर, रमेश, विपिन गोयल, संजय जैन आदि का सहयोग रहा।

मां अन्नपूर्णा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
मुजफ्फरनगर। पुरानी आबकारी की दुर्गा कालोनी में स्थित श्री दुर्गा पंचायती मंदिर में मां शाकुंभरी देवी का जन्म दिवस मनाया गया। मंदिर में मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा भी कराई गई।
विज्ञापन


धार्मिक आयोजन में शुक्रवार दुपहर मंदिर से मां शाकुंभरी और मां अन्नपूर्णा की शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक झांकियों से सजी शोभायात्रा आबकारी से होकर भगत सिंह रोड, शिवचौक, रुड़की रोड, चुंगी नंबर दो से होती हुई मंदिर में जाकर सम्पन्न हुई। बैंडबाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में मां की प्रतिमाएं विराजमान रही।
विज्ञापन


कीर्तन मंडली माता का गुणमान कर रही थी। श्रद्धालु महिलाएं माता की भजनों और गीतों पर नृत्य करते हुए भक्ति में झूम रही थी। रात्रि में माता का जगराता हुआ। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें