फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के बेटे के हत्यारोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक के बेटे के हत्यारोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांधला क्षेत्र के पूर्व विधायक दिवगंत ठाकुर मूलचंद के बेटे उपेंद्र उर्फ चंदन की हत्या के मुख्य आरोपी विशू गोलियान को नई मंडी पुलिस ने माल रोड से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कांधला से विधायक रहे शहर के मोहल्ला रामपुरम निवासी ठाकुर मूलचंद के बेटे उपेंद्र उर्फ चंदन की 22 जनवरी की रात परिक्रमा मार्ग पर उसके दोस्त हर्षित के ऑफिस में गोली लगने से मौत हो गई थी। उपेंद्र के भाई मानवेंद्र सिंह ने मामले में हर्षित के साथ ही उपेंद्र को घर से बुलाकर ले जाने वाले उसके दोस्तों अभिषेक व हिमांशु वाल्मीकि और वीशू के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से ही हर्षित व वीशू फरार थे, जबकि अभिषेक व हिमांशु को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद से फरार चल रहे उपेंद्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी विशू गोलियान निवासी गांव धनसैनी, थाना तितावी को मंगलवार देर रात नई मंडी क्षेत्र स्थित माल रोड से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्टल व दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी विशू गोलियान को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें