फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पूर्व डीजीसी के बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर पूर्व डीजीसी स्व. चौधरी चंद्रपाल सिंह सिरोही के बेटे विवेक (38) ने डिप्रेशन में घर पर ही पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उनकी माता मंजू देवी (68) घर में दूसरे कमरे में काम कर रही थी। पुलिस ने बंदूक कब्जे में ली है।
विज्ञापन

जनपद शामली के गांव ढिढाली के मूल निवासी पूर्व डीजीसी पिछले 25 साल से यहां पर अपने परिवार के साथ रहते थेे। लगभग छह माह पहले उनका निधन हो गया था। उनके दो बेटे विनित व विवेक तथा एक बेटी है। तीनों में विवेक सबसे छोटा था।
बताया कि उनका बड़ा बेटा विनित दवाई की कंपनी में काम करता है। उसकी पत्नी सरकारी शिक्षिका है। छोटा बेटा फिलहाल कोई काम नही करता था। दोपहर में बड़ा बेटा व पुत्रवधू अपने काम से गए थे। घर पर पूर्व डीजीसी की पत्नी व छोटा बेटा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोपहर में पूर्व डीजीसी की पत्नी घर के काम निबटा रही थी। बेटा अपने कमरे में था। इसी दौरान उनके बेटे ने उनकी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना नई मंडी कोतवाली पुलिस को दी गई।
मंडी पुलिस ने पहुंच कर जानकारी ली। पूर्व डीजीसी का बड़ा बेटा व पुत्रवधू भी पहुंचे। आसपास रहने वाले लोग मौके पर एकत्र हो गए। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे थे। युवक ने कमरा बंद कर घटना की है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनोंं ने दरवाजा तोड़ लिया था।
कमरे में बंदूक पड़ी मिली थी। बंदूक व एक खोखा कारतूस कब्जे में लिया है। युवक डिप्रेेशन में चल रहा था। उसकी दवाई भी चल रही थी। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने कुछ लिख कर नहीं दिया है।
शाम के समय भोपा रोड स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सांसद हरेंद्र मलिक, बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागाी, सुरेंद्र मलिक, प्रवीण जावला, पूर्व डीजीसी यशपाल सिंह, सपा नेता राकेश शर्मा, सोमपाल भाटी, राम मेहर राठी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें